Saturday, May 14, 2011

फीके पन्नों से ... ३

वक़्त कब परछाई बन कर गायब हो जाता है, पता ही नहीं चलता | कभी हम जैसा होता है, फिर हमसाया बन जाता है | रौशनी के ठीक नीचे हमें पता ही नहीं चलता कि हमारा साया हमारे साथ खड़ा है | हम चुपचाप चल देते हैं | वो साया भी नज़र आने लगता है | अब वो हमारे साथ ही है, पर पल पल चलते रहने से वो भी चलता जाता है | और अचानक ख़त्म हो जाता है | हर गली पर ये रौशनी थोड़ी देर के लिए एक साया देती हैं, मानों हमारे अकेलेपन के लिए एक साथी दे रही हो | कुछ देर साथ चलकर वो साया ख़त्म हो जाता है, हमें किसी और साये का साथ देकर | एक के बाद एक अँधेरा, एक के बाद एक साया | जिंदगी शायद इसी रास्ते का नाम है | वो साये, हर एक पल के अहसास होते हैं | जितनी तेज़ हमारी चाल होती है, वो साये हर वक़्त हमसे तेज़ होते हैं, वक़्त के जैसे | 


[Image Courtesy :Antonio Bassi]

5 comments:

  1. बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति| धन्यवाद|

    ReplyDelete
  2. such me waqt kab hamse aage chala jata hai hame pta hi nhi chalta hai...

    ReplyDelete
  3. वाह पहली बार पढ़ा आपको बहुत अच्छा लगा.

    ReplyDelete
  4. kitne gahre ehsaas hain ... kuch shabdon ke saath bahut kuch sochne ko de diya

    ReplyDelete
  5. सुन्दर भाव और अभिव्यक्ति

    ReplyDelete